जमुआ में हाथियों का उपद्रव जारी, आम बागान को उजाड़ा
घाटशिला, जून 7 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत स्थित जमुआ गांव में जंगली हाथियों का उपद्रव जारी है। विगत रात में 18 से 20 हाथी जंगल से निकल कर कुनू मुंडा के आम के बागान में घुसे और आम के पेड़ों को तोड़ा। विदित हो कि चार जून की रात में भी हाथियों ने कुनू मुंडा के आम बागान में घुस कर आम के फलों को खाकर और तोड़कर बर्बाद कर दिया था तथा आम के करीब 50 पेड़ों को तोड़ दिया था। विगत रात भी हाथी आम के बागान में घुसे और अनेक पेड़ों को तोड़ दिया। कुनू मुंडा ने बताया कि दो दिनों में हाथियों ने उनके आम के बागान को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: जमुआ में हाथियों का उपद्रव जारी, आम बागान को उजाड़ दिया बागान में आम के 224 पेड़ थे। हाथियों ने आम के अधिकांश पेड़ों को तोड़ दिया है। हाथियों ने बांस के बागान में भी बांस के पेड़ो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.