गिरडीह, मार्च 9 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र में बारात से लौट रहे चार युवकों पर अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, जमुआ थाना क्षेत्र के गरडीह गांव निवासी कुलदीप कुमार 32 वर्ष अपने तीन साथियों प्रवीण कुमार वर्मा, बिरेंद्र कुमार वर्मा तथा कुंदन कुमार वर्मा के साथ 5 मार्च को करिचटना गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बताया गया कि वे लोग कन्या पक्ष की ओर से बारात में शामिल होने पहुंचे थे। शादी का कार्यक्रम और भोजन संपन्न होने के बाद सभी लोग रात में दो अलग-अलग मोटरसाइकिल से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मधवा (आदिवासी टोला) के पास एक सफेद रंग की टाटा पंच कार ने ओवरटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.