गिरडीह, जनवरी 7 -- जमुआ, प्रतिनिधि। बेनेजुएला पर अमेरिकी साम्राज्यवाद के कथित हमले, वहां के राष्ट्रपति की किडनैपिंग की कोशिश और भारत सरकार की चुप्पी के विरोध में तथा जमुआ क्षेत्र में बढ़ती गुंडागर्दी के खिलाफ मंगलवार को जमुआ चौक पर जोरदार प्रतिवाद मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया और भारत सरकार की चुप्पी पर सवाल दागे। प्रतिवाद मार्च को संबोधित करते हुए भाकपा जिला सचिव अशोक पासवान ने कहा कि वेनेजुएला के लोगों के साथ हमारी अटूट एकजुटता है। वेनेजुएला की जनता अमेरिकी कॉरपोरेट साम्राज्यवाद के हस्तक्षेप से मुक्त होकर अपनी संप्रभुता तथा अपने राजनीतिक और आर्थिक भविष्य को स्वयं तय करने के अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि तेल और मुनाफ़े के...