गिरडीह, फरवरी 14 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के परगोडीह से गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर की खिड़की तोड़कर नगदी सहित लाखों रुपए मूल्य के गहनों की चोरी कर ली। इस बाबत संजीव कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर जांच पड़ताल की मांग की है। संजीव के अनुसार वह अपने घर में सोए हुए थे। सुबह उठा और पीछे का दरवाजा खोला तो देखा कि बगल उनके चाचा के घर के पीछे अंगूठी का खाली डब्बा पड़ा हुआ है। उन्हें शक हुआ और पीछे गए तो देखा कि अज्ञात चोरों ने खिड़की का ग्रिल उखाड़कर चाचा के घर में चोरी की है। अंदर गोदरेज तोड़कर उसमें रखा सोने की सिकड़ी, झुमका, अंगूठी, चांदी के पायल, कपड़े सहित 20 हजार रूपए नगदी की चोरी कर ली गई है। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत साढ़े चार लाख रुपए बताई। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.