गिरडीह, फरवरी 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र जमुआ में छात्रों के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्थापना की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एक भी वोकेशनल या टेक्निकल कॉलेज नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के लिए दूर-दराज के जिलों में जाना पड़ता है। जिससे समय और आर्थिक दोनों प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विधायक ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जमुआ में पॉलिटेक्निक कॉलेज खोला जाए, ताकि स्थानीय युवाओं को तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सके और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सके। देवरी के लिए सड़क निर्माण की मांग भी उठाई विधायक मंजु कुमारी ने सदन में नेकपूरा से देवरी थाना मोड़ भाया असको तक पथ निर्माण की मांग को भी प्रमुखता से उठा...