जमुआ में नो मैपिंग वोटरों की सुनवाई
गिरडीह, अगस्त 26 -- जमुआ। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मंगलवार को जमुआ प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्याम सिंह नावाडीह प्रांगण में नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई की गई। सुनवाई को लेकर विद्यालय प्रांगण में 9 बजे सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रखंड क्षेत्र के धर्मपुर पंचायत, मेंढोचपरखो पंचायत एवं प्रतापपुर पंचायत क्षेत्र के मतदाताओं ने अपने अपने नोटिस और जरुरी दस्तावेजों को लेकर निर्धारित स्कूल प्रांगण में पहुंचे। मतदाताओं की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग अलग बूथों के लिए कुल तीन टेबुल बनाए गए थे। संबंधित निर्वाचन कर्मियों ने बारी बारी से मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच की और आवश्यक जानकारी दर्ज की। यह भी पढ़ें- Dumka News: मतदाताओं के दस्तावेज की जांच को लेकर शिविर दस्तावेजों के सत्यापन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.