गिरडीह, मार्च 13 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ विधानसभा क्षेत्र की विधायक मंजु कुमारी ने विधानसभा में क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को शुक्रवार को प्रमुखता से उठाते हुए जमुआ में कृषि मंडी और उच्च क्षमता वाले आधुनिक कोल्ड स्टोरेज की स्थापना की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा कि किसान अगर खेत में पसीना बहाता है तो उसका उचित मूल्य मिलना भी उतना ही जरूरी है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में किसानों की मेहनत का सही लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। विधायक ने कहा कि गिरिडीह जिले के अंतर्गत आनेवाला जमुआ विधानसभा क्षेत्र एक प्रमुख कृषि प्रधान इलाका है। यहां बड़ी संख्या में किसान सब्जी, फल और अन्य फसलों का उत्पादन करते हैं, लेकिन क्षेत्र में कृषि मंडी और समुचित भंडारण व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों को अपनी ऊपज औने-पौने दामों पर बेचने के लिए विवश होना पड़ता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.