जमुआ में अनिश्चितकालीन धरना 30वें दिन भी जारी
गिरडीह, अगस्त 28 -- जमुआ। जमुआ प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न जनसमस्याओं सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर समाजसेवी गौतम सागर राणा के नेतृत्व में 29 जुलाई से शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को 30वें दिन भी जारी रहा। धरनार्थियों ने प्रशासन से जनहित से जुड़ी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। इधर, भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान एवं भर्ती व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर 24 जिलों की यात्रा पर निकले देवेंद्र नाथ महतो बुधवार देर शाम धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने धरनार्थियों की मांगों को जनहित से जुड़ा बताते हुए आंदोलन को अपना समर्थन दिया। महतो ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती व्यवस्था युवाओं का अधिकार है। सरकारी योजनाओं और व्यवस्था में पारदर्शिता के साथ आम लोगों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। गौतम सागर राणा के नेतृत्व में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.