गिरडीह, दिसम्बर 14 -- जमुआ, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी ने जमुआ मंडल की कमान बाल गोविंद कुमार यादव को सौंपी है। मंडल अध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं-पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बाल गोविंद कुमार यादव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया। नेताओं ने कहा कि उनके अनुभव संगठनात्मक क्षमता और कर्मठता से जमुआ मंडल संगठन को नई दिशा मिलेगी। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष बाल गोविंद कुमार यादव ने पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.