गिरडीह, जनवरी 28 -- जमुआ प्रखंड में इस बार बिखरा नहीं मिला तिरंगा जमुआ, प्रतिनिधि। पिछले 8 सालों से जमुआ के कतिपय युवा 15 अगस्त और 26 जनवरी के अगले दिन सुबह में जमुआ प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों, गांव-कस्बों, चौक-चौराहों आदि स्थानों पर जाकर देखते हैं कि झंडा कहीं बिखरा तो नहीं पड़ा है, अगर है तो वह उस झंडे को उठाकर एक सुरक्षित स्थान पर रख देते हैं ताकि झंडा किसी के पैरों के तले कुचला न जाए रोड के किनारे बिखरा ना पड़ा रहे। इस संबंध में आकाश कुमार साहा ने बताया कि वे अगस्त 2018 से अपनी टीम के साथी के साथ 15 अगस्त एवं 26 जनवरी के अगले दिन ही बिखरे हुए झंडा इधर-उधर से उठाकर लाते है और देश प्रेम का संदेश देते हैं। कहा कि अब इस मुहिम को लोग समझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार किसी भी स्थान पर झंडा बिखरा हुआ नहीं मिला, जिससे टीम दर्पण दृष्टि न...