जमुआ प्रखंड मुख्यालय में भाजपा का प्रदर्शन
गिरडीह, मई 20 -- जमुआ, प्रतिनिधि। हेमंत सरकार द्वारा किसानों के साथ किये जा रहे वादा खिलाफी के विरोध में जमुआ प्रखंड मुख्यालय में भाजपा द्वारा आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि इस साल ओलावृष्टि के कारण किसान की फसल बर्बाद हुई है, राज्य सरकार किसानों को उचित मुआवजा दे, उन्होंने कहा कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है, सरकार इसे गंभीरता से ले। कहा की चुनाव में बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद सारे वादे भुला दिए जाते हैं। किसानों को आर्थिक संकट से राहत मिले इसके लिए भाजपा सभी प्रखंड मुख्यालय में आज प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रखंड, अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन हो रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.