गिरडीह, अप्रैल 4 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ घटने की बजाय बढ़ता जा रहा है। अपराधियों ने जैसे जमुआ को कर्म क्षेत्र बना रखा है। इससे लोग परेशान हैं। आए दिन अपराधियों के द्वारा यहां बड़े- बड़े घटना को अंजाम दिया जा रहा है। पिछले एक साल में चोरी, डकैती, छिनतई आदि कई घटनाएं यहां घट चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस प्रशासन की धीमी कार्रवाई के कारण ही अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। सबसे ज्यादा आभूषण व्यवसायी के साथ ही अपराधिक घटनाएं घटित हुई हैं। इसलिए वह अपनी सुरक्षा के लिए छह बजे ही अपनी दुकानों को बंद कर ले रहे हैं। आभूषण व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानों में अपनी सुरक्षा को लेकर ग्रिल और गेट लगा रहे हैं। पिछले वर्ष जून माह से देखें तो कई घटनाओं को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस के समक्ष चुनौतियां पेश की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.