जमुआ पशु चिकित्सालय में लटका रहता है ताला, भगवान भरोसे बेजुबान
गिरडीह, जून 3 -- जमुआ, प्रतिनिधि। सरकार एक तरफ जहां पशुपालन को बढ़ावा देने और किसानों की आय दोगुनी करने के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलटा है। जमुआ प्रखंड मुख्यालय स्थित पशुपालन कार्यालय सह पशु चिकित्सालय इसका जीता-जागता उदाहरण बन चुका है। यह कार्यालय अब किसानों के लिए उम्मीद नहीं, बल्कि मायूसी का पता बन गया है। आलम यह है कि कार्यालय सह अस्पताल में ताला लटका रहना अब आम बात हो चुकी है, जिसके कारण बीमार गाय-भैंस तड़पने को मजबूर हैं और गरीब किसान इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं। यह भी पढ़ें- जमुआ पशुपालन कार्यालय में लटका ताला, भगवान भरोसे बेजुबानशो-पीस बना सरकारी बोर्ड आलमारियों में बंद हैं दवाएं : कार्यालय के बाहर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है- गाय-भैंस के गर्भाधान और गर्भ जांच की सुविधा उपलब्ध। लेकिन हकीकत यह है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.