जमुआ पंचायत में कई खंभे टूटे, बिजली व्यवस्था चौपट
घाटशिला, मई 29 -- चाकुलिया, संवाददाता। विगत बुधवार की शाम को आयी आंधी से चाकुलिया प्रखंड के कई इलाकों में बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए। इसके कारण बिजली नहीं है और ग्रामीण गर्मी के मौसम में परेशानी झेल रहे हैं। प्रखंड की जमुआ पंचायत के माचाडीहा गांव के लुआडीह और ससडीह टोला में आंधी से कई पेड़ उखड़ गए और बिजली के कई खंभे टूट गए। वहीं, कई जगहों पर बिजली के तार भी टूट गए हैं। इसके कारण इन दोनों टोलों में बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है। पूर्व मुखिया प्रभास हांसदा ने बताया कि पेड़ और खंभा गिर जाने से इन दोनों टोलों में बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: माचाडीहा गांव में आंधी से कई पेड़ और बिजली के खंबे गिरे,बिजली गुल गर्मी के मौसम में 30 परिवार परेशानियां झेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि आंधी से आम के बागान में आम के पेड़ों से का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.