गिरडीह, फरवरी 17 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के बाटी (कुसैया) निवासी लापता ट्रक चालक का शव दुमका में एक कूप से बरामद किया गया। घटना से परिजनों में शोक की लहर है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, जमुआ थाना क्षेत्र कुसैया निवासी रामदेव यादव ने दुमका के जामा थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनका पुत्र दीपक कुमार यादव ट्रक संख्या डब्ल्यू बी 39 एफ -0791 का चालक है। 12 फरवरी 2026 को वह साहेबगंज के डीपीएल से गाड़ी खाली कर दुर्गापुर जा रहा था। इसी दौरान जामा थाना क्षेत्र स्थित चुटोनाथ मंदिर के पास ट्रक एक बाउंड्री से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद से चालक दीपक कुमार यादव अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से उसकी तलाश की गुहार लगाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.