जमुआ थाना से 200 मीटर की दूरी पर बुजुर्ग दंपति से लूटपाट
गिरडीह, मई 13 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर मंगलवार रात को अपराधियों ने बुजुर्ग दंपति से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। मंगलवार रात 8.15 बजे के करीब अपराधी ग्राहक बनकर बंशी साव की दुकान पहुंचे। दुकान बंद थी। इस दौरान चावल खरीदने के बहाने दुकान खुलवाई। दुकान खुलते ही अपराधियों ने बंशी साव के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच बंशी को बचाने के लिए उनकी पत्नी दौड़ी तो बेखौफ अपराधियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान अपराधियों ने दुकान के गल्ले से Rs.50 हजार नगद लूट लिए। महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात के बाद दुकान के पिछले रास्ते से अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी फरार हो गए।
जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही जमुआ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.