जमुआ थाना पुलिस के संरक्षण में भू-माफिया का आतंक बढ़ा: आजसू
गिरडीह, मई 15 -- जमुआ। जमुआ प्रखंड में आजसू पार्टी ने गुरुवार को प्रतिवाद मार्च निकाला। प्रतिवाद मार्च के बाद जमुआ चौक पर एक सभा आयोजित की गई। जिसमें जमुआ थाना के एसआई रोहित कुमार सिंह को भू-माफियाओं व असामाजिक तत्वों का संरक्षक बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि इनके कारण न्याय प्रभावित होता है। वक्ताओं ने कहा कि हाल के दिनों में जमुआ थाना क्षेत्र में भू माफियाओं का वर्चस्व बढ़ गया है। जिसके कारण लोगों को अपनी जमीन बेचनी मुश्किल हो गयी है। प्रशासनिक पदाधिकारी से अपेक्षाकृत सहयोग नहीं मिल पा रहा है। इसलिए प्रशासनिक पदाधिकारी अपनी कार्य शैली में सुधार लाएं। वक्ताओं में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव दिनेश राणा ने कहा कि जमुआ थाना क्षेत्र में लगातार अपराधिक घटनाएं घट रही है, जिस पर रोक नहीं लग पा रही है। रोकथाम की सार्थक पहल की जाए। उन्होंने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.