गिरडीह, मार्च 10 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ विधानसभा क्षेत्र की विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में जमुआ थाना भवन की जर्जर स्थिति को लेकर उठाए गए सवाल पर सरकार द्वारा दिए गए जवाब को गोलमटोल और दिग्भ्रमित करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि आज भी जमुआ थाना खपड़ैल एवं जर्जर भवन में संचालित हो रहा है, जो पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है। जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि जिस थाना से पूरे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था संभाली जाती है, वहीं थाना भवन खुद ही खतरे के साये में है। ऐसे भवन में प्रतिदिन पुलिसकर्मी ड्यूटी निभाने को मजबूर हैं और आम लोग भी अपनी समस्याएं लेकर वहां पहुंचते हैं। इसके बावजूद सरकार का यह कहना कि सुरक्षा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ रहा है, जमीनी सच्चाई से बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने कहा कि पु...