गिरडीह, मार्च 8 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ चौक स्थित एम एस मोबाइल एंड गिफ्ट कॉर्नर में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान की छत अर्थात् अल्बेस्टर तोड़कर अंदर घुसे और मोबाइल, एक्सेसरीज व नकदी सहित लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की रात करीब 1:20 बजे की बताई जा रही है। चोरों ने दुकान की छत पर लगे अल्बस्टर को तोड़कर प्लाई सीलिंग को क्षतिग्रस्त किया और उसी रास्ते से दुकान के अंदर प्रवेश कर गए। अंदर घुसने के बाद चोरों ने व्यवस्थित ढंग से कई कीमती मोबाइल, ब्लूटूथ और अन्य सामान समेट लिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह तब हुई जब दुकान पर मोती कुमार साहा के छोटे भाई व पत्रकार उज्ज्वल कुमार साहा दुकान खोलने पहुंचे। दुकान के अंदर प्रवेश करने पर उन्होंने देखा कि सीलिंग टूटी हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.