गिरडीह, अप्रैल 22 -- जमुआ, प्रतिनिधि। मंगलवार को जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ चौक पर परिवहन विभाग द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान गिरिडीह के डीटीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें यातायात नियमों की अनदेखी करनेवाले भारी वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान अधिकारियों ने ओवरलोडिंग, वैध कागजातों की कमी, फिटनेस और परमिट संबंधी अनियमितताओं को लेकर विशेष रूप से जांच की। अभियान के क्रम में कुल पांच ट्रकों और दो हाइवा वाहनों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया। सभी जब्त वाहनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जमुआ थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।डीटीओ यह भी पढ़ें- मनिका में चलाया गया सघन जांच अभियान , 80 हजार 500 रुपये का वसूला गया जुर्माना संतोष कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर...