गिरडीह, दिसम्बर 17 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य सड़क पर स्थित पेटहंडी पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना जमुआ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जमुआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवकों में राजू सिंह, पिता नथुनी सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी चांद करहाडीह, थाना जमुआ, बलराम सिंह, पिता सुरेन्द्र सिंह, उम्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.