गिरडीह, फरवरी 23 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के दनूटांड़ निवासी सीताराम रजक को सीनियर मेंस राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के लिए झारखंड कबड्डी टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। सीताराम रजक एक अनुभवी फिजिकल एजुकेशन शिक्षक और पूर्व खिलाड़ी हैं, जो झारखंड टीम से राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। उन्होंने बी.पी.एड. की डिग्री प्राप्त की है और कबड्डी प्रशिक्षण की टीम से खेलते हुए अपनी पहचान बनाई है। सीताराम रजक वर्तमान में फिजिकल एजुकेशन शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं और लंबे समय से कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड से जुड़े हुए हैं। उन्होंने चयनकर्ता, रेफरी जैसे विभिन्न रोल अदा किए हैं और अपनी सेवाएं दी है। सीताराम रजक ने इस चयन के लिए एसोसिएशन को धन्यवाद दिया है और कहा है कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी तरह से पूरा करेंगे। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.