गिरडीह, दिसम्बर 9 -- जमुआ। जमुआ प्रखंड अंतर्गत हरला गांव निवासी राहुल कुमार अग्रवाल, पिता बालमुकुंद प्रसाद अग्रवाल ने झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) द्वारा आयोजित सीजीएल 2023 परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से जमुआ चौक सहित पूरे प्रखंड में खुशी है। जानकारी के अनुसार, अग्रवाल बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने लंगटा बाबा हाई स्कूल मिर्जागंज से मैट्रिक परीक्षा में टॉप टेन में स्थान प्राप्त कर गिरिडीह जिले का नाम पहले भी रोशन किया था। पढ़ाई के प्रति उनकी लगन, मेहनत और माता-पिता का आशीर्वाद उनके सफल जीवन की नींव रहा है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बनने की उपलब्धि पर परिवारजन, ग्रामीण और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों का कहना है कि राहुल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.