गिरडीह, जून 22 -- ​जमुआ, प्रतिनिधि। कहते हैं कि मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। इस कहावत को जमुआ प्रखंड के परगोडीह निवासी सुरंजन सिंह के पुत्र रवि शंकर ने सच कर दिखाया है। रवि शंकर ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए 466वीं रैंक प्राप्त किया है। उनका चयन ग्रामीण विकास पदाधिकारी (आरडीओ) के पद पर हुआ है। रवि की इस कामयाबी से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे प्रखंड और जिले में हर्ष है। बधाई देनेवालों का उनके घर पर तांता लगा हुआ है। ​रवि शंकर की प्रारंभिक शिक्षा संत अरबिंदो कॉन्वेंट मिर्जागंज से हुई। इसके बाद उन्होंने डीएवी हेहल, रांची से इंटर और फिर बेंगलुरु से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री पूरी की। यह भी पढ़ें- बीपीएससी: मेधा...