गिरडीह, फरवरी 3 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ के डॉ मो शाहिद अंसारी ने डॉक्टर बनकर अपने परिवार के साथ ही जमुआ प्रखंड का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत की कठिन फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) सफलतापूर्वक पास की है। डॉ. मो शाहिद अंसारी ने किर्गिस्तान के इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मेडिसिन कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। भारत में चिकित्सा अभ्यास के लिए एफएमजीई परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। यह परीक्षा अपनी उच्च कठिनाई दर के लिए जानी जाती है, जिसमें देश-विदेश से हजारों छात्र भाग लेते हैं, लेकिन सफलता दर कम रहती है। डॉ. मो शाहिद अंसारी के पिता मो बसीर उद्दीन अंसारी जमुआ में डॉ साहब के नाम से विख्यात हैं। बता दें कि मो बसीर उद्दीन अंसारी का शुरू से सपना था कि उनका पुत्र डॉक्टर बने और भवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.