जमुआ : अब मनमानी नहीं चलेगी, पीडीएस डीलरों ने खोला मोर्चा, 12 मई को आपात बैठक बुलाने की मांग
गिरडीह, मई 11 -- जमुआ प्रखंड स्थित गोदाम संचालन में मनमानी और शुद्ध वजन न मिलने से परेशान जन वितरण प्रणाली के डीलरों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। जमुआ प्रखंड डीलर संघ के संरक्षक मो. निज़ामउद्दीन ने संघ के सचिव को प्रस्ताव भेजकर 12 मई को ही आपातकालीन बैठक बुलाने की मांग की है। उनका कहना है कि अधिकारियों से तालमेल की कमी का खामियाजा डीलरों को भुगतना पड़ रहा है। मो. निज़ामउद्दीन ने अपने प्रस्ताव में कहा कि अध्यक्ष से विचार-विमर्श कर 12 मई को आपात बैठक बुलाई जाए। इसमें एमओ, एजीएम और ऑपरेटर को भी आमंत्रित किया जाए, ताकि डीलरों को शुद्ध वजन और सही गुणवत्ता का अनाज सीधे उनके भंडार में मिलना सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सचिव से इस सुझाव पर त्वरित विचार करने की अपील की है।इधर सचिव के निर्देशानुसार 15 मई 2026 को प्रखंड मुख्यालय सभा कक्ष म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.