समस्तीपुर, जून 15 -- पूसा। समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर सीमा पर स्थित जमुआरी नदी पर निर्माणाधीन पुलों का निर्माण गति काफी धीमा है। जिससे तेज वर्षा की शुरुआत से लोगों खासकर वाहनो का इस मार्ग से गुजरना ठप होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- धीमीगति से कराया जा रहा पुलिया का निर्माण, ग्रामीण खफापुल निर्माण की स्थिति मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो दोनों सीमा से सटे पूसा प्रखंड के धोबगामा पंचायत के निकट से जुड़ने वाला चारो पुल में अब भी जमीन से जुड़ा कार्य ही हो रहा है। वहीं चारो पुल निर्माण के लिए बना डायवर्सन भी मानक के अनुरूप नहीं है। एैसे में मानसूनी वर्षा तेज होने पर इससे गुजरना काफी मुश्किल भरा हो सकता है। भारी वाहनों का परिचालन तो नामुकिन माना जा रहा है।मुख्य सड़क पर निर्माण कार्य मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के दिघरा व जगदीशपुर से बथुआ जाने वाली ...