गिरडीह, जून 15 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड इन दिनों भीषण बिजली संकट से जूझ रहा है। हल्की बारिश और तेज आंधी के बाद से ही पूरे प्रखंड की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आलम यह है कि पिछले 48 घंटे से इलाके में अंधेरा पसरा हुआ है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली न रहने से न केवल आम लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि पेयजल और व्यापार पर भी इसका गहरा असर पड़ा है। ​ जानकारी के अनुसार, जमुआ प्रखंड में कुल आठ फीडर हैं, लेकिन वर्तमान में सभी फीडरों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। यह भी पढ़ें- महुआडांड़ में बिजली संकट गहराया, तीन माह से उपभोक्ता परेशान बिजली आपूर्ति बहाल करने को लेकर विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली विभाग की उदासीनता क...