गिरडीह, मई 21 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ मुख्य चौक इन दिनों अव्यवस्था का केंद्र बन गया है। जमुआ प्रखंड अंतर्गत हरला गांव में हर गुरुवार को साप्ताहिक हाट लगता है। लेकिन, जमुआ चौक पर साप्ताहिक हाट के दिन बाजार की स्थिति इतनी नारकीय हो जाती है कि राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। जमुआ चौक के रोड के किनारे गांव-गांव से आए सब्जी विक्रेता अपनी दुकान सजा लेते हैं जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। चौक के स्थानीय दुकानदार अपनी दुकानदारी भी अच्छे से नहीं कर पाते। हर दिन झगड़े होते हैं। वहीं, जमुआ थाना मोड़ के पास हाट लगाने से हमेशा स्थानीय दुकानदार और हाट लगाने वाले लोगों में तू-तू मैं मैं होता रहता है। कई बार झगड़ा होते-होते रह गया है, किसी दिन भी कोई अनहोनी हो सकती है। दुकानदार पूरी तरह से परेशान हैं। जमुआ चौक के मुख्य रास्तों और फुटपाथो...