गिरडीह, मार्च 14 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। लगन और त्योहारों के इस मौसम में जमुआ प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों और बाजारों में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-बड़े बाजारों से लेकर प्रमुख सड़कों तक वाहनों की लंबी कतारें लगने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर कोदंबरी, रेम्बा, धुरैता मोड़, चुंगलो, तारा और हीरोडीह जैसे ग्रामीण बाजारों व प्रमुख मोड़ों पर दिन के व्यस्त समय में अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। सड़कें अपेक्षाकृत संकरी होने तथा बाजार क्षेत्र में अनियंत्रित तरीके से वाहनों के खड़े रहने के कारण आवागमन बाधित हो जाता है। कई बार तो स्थिति ऐसी बन जाती है कि वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है और लोगों को काफी देर तक जाम में फंसा रहना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहिया और तिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.