गिरडीह, अप्रैल 17 -- जमुआ, प्रतिनिधि। झारखंड में वन विभाग द्वारा निर्मित करीब 50 एकड़ में भव्य ईको पार्क शुक्रवार को आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। इसका उद्घाटन शुक्रवार को जमुआ विधायक मंजु कुमारी एवं जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया और इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया। यह पार्क जमुआ-द्वारपहरी रोड के डोमन पहाड़ी के पास स्थित है। लोकार्पण के पश्चात जैसे ही ईको पार्क का मुख्य द्वार खोला गया वैसे ही बड़ी संख्या में लोग पार्क भ्रमण के लिए उमड़ पड़े। पहले दिन सभी पर्यटकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया था। ईको पार्क में पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी की व्यवस्था की जाएगी। यह भी पढ़ें- जमुआ : वन विभाग का 50 एकड़ में भव्य इको पार्क का उद्घाटन मनोरंजन के लिए साउंड सिस्टम की व्यवस्था की गई है। वहीं बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.