गिरडीह, मई 31 -- रामचन्द्र हाजरा जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के धर्मपुर पंचायत स्थित टोला पाराखारो गांव के किसानों ने कड़ी मेहनत से क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है। इस गांव में आज एक बड़े भू भाग पर गन्ने की फसल लहलहा रही है। यहां के दर्जनों किसान पारंपरिक खेती से हटकर गन्ने की खेती के जरिए बंपर मुनाफा कमा रहे हैं। भीषण गर्मी के इस मौसम में बाजारों में गन्ने के जूस की भारी मांग है। जिसका सीधा फायदा यहां के मेहनती किसानों को मिल रहा है।गांव स्थित स्थानीय परसबनियां महादेव मंदिर स्थित खेतों में उगी गन्ने की फसल से किसान न सिर्फ आत्मनिर्भर बन रहे हैं बल्कि दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं। गांव के किसान गन्ने की बुआई, सिंचाई, कटाई से लेकर उसकी छिलाई तक का सारा काम खुद अपने हाथों से करते हैं। फसल तैयार होने के बाद वे मोटरसाइकिल से गन्ने को जम...