जमुआ: पथराव मामले में 200-250 अज्ञात पर प्राथमिकी, 10 गिरफ्तार
गिरडीह, जून 5 -- जमुआ/झारखंडधाम, हिटी। जमुआ थाना क्षेत्र के तीनमहुआ गांव में दो समुदायों के बीच हुए तनाव और पथराव की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 200 से 250 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में जमुआ थाना कांड संख्या 161/26 दर्ज किया गया है। मामले में अब तक दस लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नामजद अभियुक्तों में मुन्ना यादव, प्रदीप पांडेय, बिरेंद्र मंडल, प्रकाश यादव के अलावा आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं। सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- तीनमहुआ हिंसा मामला: जमुआ थाना में भाजपा विधायक और एसडीपीओ के बीच तीखी नोकझोंकतनाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.