गिरडीह, अप्रैल 4 -- जमुआ, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी की शुरुआत से पहले ही जमुआ के ग्रामीण इलाकों में जल संकट ने दस्तक दे दी है। तालाब और कुएं तेजी से सूख रहे हैं, जिससे पेयजल की समस्या विकराल होती जा रही है। इस गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता ई. अनिल चौधरी ने प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाथी के दांत साबित हो रही नल-जल योजना: ई अनिल चौधरी ने विभागीय लापरवाही पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना धरातल पर पूरी तरह विफल नजर आ रही है। उन्होंने क्षेत्र का दौरा करने के बाद कई खामियां गिनाईं। अधूरी पाइपलाइन: कई गांवों में सोलर प्लेट और स्टैंड तो लगा दिए गए हैं, लेकिन घरों तक पाइपलाइन नहीं पहुंचने से पानी की एक बूंद भी लोगों तक नहीं पहुंच रही है।शो-पीस बनी टंकियां: कई स्थानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.