गिरडीह, नवम्बर 5 -- जमुआ। मंगलवार को जमुआ प्रखंड के अंतर्गत ग्राम जगन्नाथडीह में नालसा नई दिल्ली, झालसा रांची के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के आदेशानुसार समाजसेवी रविन्द्र कुमार सिंह की उपस्थिति में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधिक सहायता केंद्र प्रखंड कार्यालय जमुआ के पीएलवी सुबोध कुमार साव ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक योजना 2015 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि असंगठित श्रमिकों को निःशुल्क कानूनी सेवाएं और सहायता प्रदान करना है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और वे अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग कर सके। यह योजना कानूनी जागरूकता फैलाने, पंजीकरण में सहायता करने और कानूनी समस्याओं के लिए सहायता प्रदान करने पर केंद्रित है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए नालसा वेबसाइट प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.