गिरडीह, अप्रैल 7 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। अप्रैल की चिलचिलाती गर्मी के बीच अचानक हुए मौसम परिवर्तन ने पूरे इलाके को सफेद चादर से ढक दिया। भारी बारिश और भीषण ओलावृष्टि के कारण जमुआ के नजारे शिमला, मनाली और गंगटोक जैसे पर्वतीय स्थलों की याद दिलाने लगे। हालांकि, यह 'सफेद खूबसूरती' किसानों और आम जनजीवन के लिए आफत बनकर बरसी। सड़कों पर बिछी बर्फ, दुकानों में दुबके लोगसोमवार की दोपहर अचानक आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते बड़े-बड़े ओले गिरने लगे। ओलावृष्टि इतनी तीव्र थी कि सड़कों और खेतों में बर्फ की मोटी परत जम गई। जमीन से भाप निकलने लगी और दृश्यता काफी कम हो गई। इस प्राकृतिक घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया; राहगीर और दुकानदार अपनी जान और माल बचाने के लिए सुरक्षित ठ...