गिरडीह, मई 19 -- जमुआ, प्रतिनिधि। सोमवार को जमुआ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरुमटांड़ के प्रांगण में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह विद्यालय के छात्र बंटी कुमार सिंह पिता विजय सिंह द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं नेक कार्योंके लिए आयोजित किया गया था। इस अवसर पर बंटी कुमार सिंह के साथ-साथ उनके साथी सत्यम कुमार सिंह और उनके माता-पिता को भी विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।​ यह भी पढ़ें- सरस्वती हाई स्कूल बनहा का 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत रिजल्ट, टॉपर विद्यार्थी हुए सम्मानितसम्मान समारोह समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों और बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने बंटी के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि ...