जमील खान के नाम हुई चंदवा बस पड़ाव की बंदोबस्ती
लातेहार, अप्रैल 9 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित चंदवा बस पड़ाव की बंदोबस्ती वर्ष 2026-27 के लिए जमील खान के नाम से की गई है। यह बंदोबस्ती खुली डाक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुई, जिसमें जमील खान के अलावा मोहम्मद शीश आलम एवं आरिफ अख्तर ने भी भाग लिया। मिली जानकारी के अनुसार, डाक प्रक्रिया के दौरान जमील खान ने सबसे अधिक 28,19,625 रुपये की बोली लगाई। अन्य प्रतिभागियों द्वारा इससे अधिक बोली नहीं लगाए जाने के कारण नियमानुसार बस पड़ाव की बंदोबस्ती उनके नाम कर दी गई। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमील खान ने 10 लाख रुपये की राशि कार्यालय में जमा कर दी है, जबकि शेष राशि निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन की ओर से उन्हें बस पड़ाव के संचालन के दौरान सभी निर्धारित नियमों एवं मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.