जमीयत का सद्भावना सम्मेलन में नफरत के खिलाफ एकजुटता का संकल्प
मुजफ्फर नगर, जुलाई 20 -- जमीयत उलेमा के तत्वावधान में रविवार को एक गरिमय सद्भावना सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न धर्मों, सामाजिक, शैक्षिक, अधिवक्ता और किसान संगठनों के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर देश में बढ़ रही सांप्रदायिकता और नफरत फैलाने वाली ताकतों की कड़ी निंदा की। सम्मेलन के संयोजक कारी जाकिर हुसैन कासमी ने सद्भावना प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। उन्होंने युवाओं से नफरत की राजनीति से दूर रहकर भाईचारा मजबूत करने की अपील की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. प्रमोद त्यागी ने कहा कि जमीयत ने हमेशा लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय एकता का समर्थन किया है। महंत प्रवींदर धारिया ने जमीयत के देशहित के कार्यों की सराहना की। वहीं किसान नेता कमल मित्तल ने युवाओं को सही मार्ग दिखाने और मास्टर विजय सिंह ने इस्लाम की न्याय व सहानुभूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.