जमीयत उलेमा-ए-हिंद की कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शुरू
नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- मदरसों की सुरक्षा, समान नागरिक संहिता, सामाजिक सुधार एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर होंगे अहम फैसले नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाताजमीयत उलेमा-ए-हिंद की कार्यकारिणी की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार दोपहर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के केंद्रीय कार्यालय में अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में देश और समुदाय के समक्ष उपस्थित महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, सामुदायिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श जारी है।बैठक के प्रारंभ में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने पिछली कार्यवाही का वाचन किया। उसकी पुष्टि के बाद विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर चरणबद्ध चर्चा का सिलसिला शुरू हुआ।संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि बैठक में मदरसों की सुरक्षा के लिए प्रभावी उपायों, समान नागरिक संहिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.