अंबेडकर नगर, अगस्त 21 -- टांडा, संवाददाता। जमीयत उलमा-ए-हिंद के पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण कार्यक्रम पुंथर के एक मैरिज लॉन में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में करीब 25 जनपदों से पहुंचे पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता और मुस्लिम समाज की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में समाज और संगठन के लोगों का आपसी तालमेल तथा एकजुट रहना बेहद जरूरी है। एकता के माध्यम से ही सामाजिक, शैक्षिक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन जमीयत उलमा-ए-हिंद के आजमगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना अशफाक ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मौलाना सैयद अशहद रशीदी ने की। यह भी पढ़ें- सर्वधर्म सम्मेलन में ली एकता कायम रखने की शपथकार्यक्रम की स...