अयोध्या, अप्रैल 6 -- अयोध्या संवाददाता। कई दशक से अयोध्या में किराये के भवन में संचालित हो रहे क्षेत्रीय सतर्कता अधिष्ठान कार्यालय के निर्माण के लिए शासन ने 64 लाख 80 हजार रूपये का बजट स्वीकृत किया है। यह बजट बीते वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में दो किश्तों में स्वीकृत हुआ है। जमीन खरीद के लिए बजट स्वीकृत होने के बाद क्षेत्रीय कार्यालय के निर्माण की राह आसान हो गई है। स्वीकृत बजट से नजूल विभाग की जमीन क्रय की जानी है। लोक सवेकों के भ्र्ष्टाचार-कदाचार की गोपनीय जांच तथा कदाचारी लोक सेवकों के खिलाफ कार्रवाई का जिम्मा उठाने वाली प्रदेश की सतर्कता अधिष्ठान का जिले में कई वर्षों से कार्यालय संचालित है। अयोध्या और देवीपाटन मंडल के जिलों के क्षेत्राधिकार वाले सिविल लाइन क्षेत्र में किराये के भवन में चल इस क्षेत्रीय कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.