जमीन हस्तांतरण को ले जारी इश्तेहार से खलबली
धनबाद, मई 11 -- उत्तर तिसरा व दक्षिण तिसरा विस्तारीकरण परियोजना के ओबी डंप को लेकर बीसीसीएल को अंतरविभागीय लीज बंदोबस्ती की जानी है। अपर समाहर्ता के निर्देश पर सीओ मुरारी नायक ने इसके लिए मौजा सुरूंगा व मुकुंदा के ग्रामीणों के नाम आम इश्तेहार जारी किया है। सुरूंगा मौजा के खाता संख्या 155 की 2.42 एकड़ सरकारी भूमि व मुकुंदा मौजा के खाता संख्या 429 की 4.42 एकड़ अनाबाद सर्वसाधारण की जमीन का सशुल्क हस्तांतरण किया जाना है। मुकुंदा मौजा स्थित उक्त अनाबाद सर्वसाधारण की जमीन पर रास्ता भी है। मुकुंदा व सुरूंगा के ग्रामीणों से 14 मई तक सीओ कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराने को कहा गया है। सीओ के इस आम इश्तेहार से प्रभावित रैयतों में खलबली मच गई है। दूसरी ओर सीओ का कहना है कि विधानसभा की विशेष समिति के धनबाद भ्रमण के दौरान सुरूंगा व मुकुंदा के प्रभावित र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.