रांची, सितम्बर 5 -- खूंटी, संवाददाता। कांग्रेस ने प्रस्तावित एमएमडीआर संशोधन को झारखंड के हितों के खिलाफ बताते हुए केंद्र सरकार पर राज्य की खनिज संपदा और राजस्व पर नियंत्रण करने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने शनिवार को सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय परिसर स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और खनिज संपदा राज्य के राजस्व का प्रमुख आधार है। इसी राजस्व से अबुआ आवास योजना, स्वास्थ्य, सड़क-नाली निर्माण समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। राकेश सिन्हा ने कहा कि जमीन हमारी, खनिज हमारा और विस्थापन भी हमारा है। खनन से होने वाला प्रदूषण झारखंड को झेलना पड़ता है, लेकिन राजस्व पर अधिकार कोई दूसरा करे, यह स्वीकार नहीं किया जा सकता।" उन्होंने दावा किय...