बांदा, जनवरी 3 -- बांदा, संवाददाता। जमीन हथियाने के लिए एक मुस्लिम महिला हिंदू बन गई। यही नहीं महिला ने आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर संत की मौत के बाद उनकी पत्नी होने का दावा भी कर डाला। संत के वारिस की तहरीर पर मरका पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महोबा के खन्ना थाना क्षेत्र के दाता कुटी आश्रम अटघार निवासी निर्मल शाह ने मरका थाने में एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार निर्मल ने बताया कि वह बबेरू के मुड़वारा गांव का रहने वाला है। उनके मामा सत्य निरूपम उर्फ लोटन के नाम गांव में 32 बीघे जमीन है। 12 अप्रैल 2025 को मामा का निधन हो गया। वह अविवाहित थे और उन्होंने महोबा के अटघार गांव में दाता कुटी आश्रम बनवाया था। इसी आश्रम में वह संन्यासी रहे। उन्होंने चार साल की उम्र में मुझे गोद ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.