नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जमीन हड़पने वाले गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बुजुर्ग नागरिकों के घरों को निशाना बनाता था। इसके लिए गिरोह के सदस्य पहले बुजुर्ग के यहां घरेलू काम करने के बहाने आते थे और उनका विश्वास जीत कर नगदी, जेवरात व मकान के दस्तावेज से जुड़ी सारी जानकारी एकत्र कर लेते थे। इसके बाद वे बुजुर्गों के साथ मारपीट कर उन्हें धमकाते थे और उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करते थे। डीसीपी संजीव यादव ने बताया कि क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े आरोपी की पहचान यूपी के गाजियाबाद निवासी अमित सागर के रूप में हुई है। वह वसंत विहार थाने में वर्ष 2016 में दर्ज एक मामले में भगोड़ा घोषित किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...