बांदा, अप्रैल 23 -- बांदा। कोतवाली देहात के सैमरा निवासी मर्दन सिंह की बेटी काजल ने चाचा पर पिता की जमीन हड़पने व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह तीन बहने हैं और वह फतेहपुर जिले के ननोरा गांव में ब्याही है। पिता के भाई बड़कू व पप्पू प्रधान मिलकर जमीन हड़पना चाहते हैं। सात अप्रैल को चाचा ने फिर धमकी दी और गाली-गलौज की। बताया कि चाचा काफी दबंग किस्म के हैं और कभी भी जान-माल का नुकसान पहुंचाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...