जमीन हड़पने के लिए बनाए फर्जी दस्तावेज, केस दर्ज
हरिद्वार, मई 14 -- हरिद्वार। किसान की जमीन हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा करा दिया गया। ज्वालापुर पुलिस ने अदालत के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अदालत में दायर प्रार्थना पत्र में ग्राम सराय निवासी अशोक कुमार ने बताया कि मौजा नसीरपुर उर्फ नसत्तरपुर स्थित उनकी कृषि भूमि उनके नाम दर्ज है। तीन जनवरी को जब वह खेत पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने बताया कि जमीन बिक चुकी है। छानबीन करने पर पता चला कि एक जनवरी 2025 को मंजीत सिंह निवासी दिनारपुर थाना पथरी के नाम उनकी जमीन का बैनामा करा दिया गया। आरोप है कि बैनामे में किसी अन्य व्यक्ति की फोटो और आधार कार्ड लगाकर उसे अशोक कुमार बनाकर पेश किया गया। पीड़ित ने मंजीत सिंह, जोग्गा सिंह निवासी दिनारपुर, रणवीर निवासी पीतपुर लक्सर और एक अज्ञात व्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.