रुडकी, सितम्बर 10 -- मंगलौर, संवाददाता। लिब्बरहेड़ी गांव में जमीन हड़पने के लिए आपराधिक षड्यंत्र रचने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में वर्तमान और पूर्व प्रधान समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है। लिब्बरहेड़ी निवासी बिरमवती ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव निवासी टोला के दो बेटे फकीरचंद और नन्हा हैं। उक्त लोगों के नाम मतदाता सूची और मतदाता पहचान पत्र में भी दर्ज हैं। आरोप है कि दोनों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत टोला की जमीन को हड़पने के उद्देश्य से दस्तावेजों में हेराफेरी की। आरोप लगाया गया कि फर्जी तरीके से कागजात तैयार कर टोला के दो बेटों में से एक को मृत दर्शाया गया और इसके बाद जमीन से संबंधित दस्तावेज तैयार कराए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान क...