बांदा, मई 19 -- बांदा। गलत ढंग से जमीन की रजिस्ट्री व बैनामा कराने के मामले में पीड़िता के न्यायालय की शरण में जाने पर चार नामजद समेत 18 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खुटला मुहल्ला निवासी रज्जू ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां परिवाद दायर कर बताया कि वह अनपढ़ है। पिता के नाम मौजा भवानीपुरवा में भूमि थी। पिता की सात जनवरी 2024 को मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उसने व उसके भाइयों ने पुश्तैनी जायदाद पर वारिस बनने की कार्रवाई राजस्व विभाग में शुरू की, तब उन्हें जानकारी हुई कि शहर के आनंद सिंह निवासी कटरा ने राजस्व कर्मचारियों, हल्का लेखपाल के साथ मिलकर पिता को बहलाकर उनसे कई गलत ढंग से रजिस्ट्री बैनामे कराया व लोगों से अपने आपको पिता का प्रतिनिधि बताते थे। बैनामा क्रेतागण भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर, फूलचंद्र सोनी मुहल्ला छोटी बाजार मु...